टोहाना में डेंगू से मरने वालों का संख्या हुई सात, एक और मरीज की मौत

11/1/2017 3:35:00 PM

फतेहाबाद(सुशील सिंगला):डेगू का डंक टोहाना वासियों पर भारी पड़ता जा रहा है। इसी दुख्खद घटना के बीच कृष्णा कॉलोनी निवासी जोगीराम सैनी की मृत्यू हो गई। उनके बेटे ने इस बारे में हाथ जोड़कर स्वास्थ्य मंत्री से अपील करते हुए कहा कि उन्हें इस बिमारी से बचाएं। तेजिन्द्र सिंह ने बताया कि उनके पिता चार दिन पहले बिमार हुए थे। डाॅक्टर ने बताया कि प्लेटसलेट कम हैं। दो बार प्लेटसलेट चढ़वाए गए लेकिन हालात में कोई सुधार नहीं हुअा। जिसके बाद इलाज के लिए उन्हें हिसार लेकर गए जहां देर रात उनकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि कृष्णा काॅलोनी में काफी मरीज हैं। उनकी पत्नी व मां को भी डेंगू पोजटिव था परंतु अब वह ठीक हैं। अगर इस मृत्यू को डेंगू संभावित केस से जोड़ दिया जाए तो मृतकों का संख्या सात हो जाएगी। वहीं एस.एम.ओ सतीश गर्ग ने दूरभाष पर कहा कि हिसार से रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यू के सही कारणों का पता चल सकेगा।