अनाथालय के सुपरिटेंडेंट की निर्मम हत्या, हथौड़े से सिर को कुचला

4/27/2022 1:05:14 PM

भिवानी: भिवानी में बाल सेवा आश्रम अनाथालय से सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां 60 वर्षीय सुपरिटेंडेंट की हत्या कर दी गई।मृतक सुपरिटेंडेंट मोहन गिरी पिछले पांच साल से अनाथालय में कार्यरत थे।

मोहन गिरी यूपी के बलिया जिला के निवासी थे। वे अनाथालय का पूरी निगरानी और कामकाज देखते थे। मंगलवार को वे आश्रम में अपने कमरे में मृत पाए गए। आश्रम के प्रधान एडवोकेट डॉ. रामफल ने बताया कि वह सुबह करीब दस बजे काम से आश्रम में आए थे। इस दौरान मोहन गिरी को खोजा, लेकिन वो नहीं मिले। जब सभी लोगों ने खोजबीन की तो देखा वो अपने कमरे में मृत हैं. ऐसा लग रहा था कि कातिल ने हथौड़े से सिर पर वार कर वारदात को अंजाम दिया।

Content Writer

Isha