अधिकारियों के खिलाफ रेलकर्मियों का प्रदर्शन, कहा- लगवाते हैं जबरदस्ती झाड़ू

6/2/2018 4:26:44 PM

सोनीपत(पवन राठी): सोनीपत के गन्नौर रेलवे स्टेशन पर रेलवे कर्माचारियों ने अाज प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपने सीनियर अधिकारियों पर झाड़ू लगवाने के अारोप लगाए और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका कहना है कि वे ड्यूटी के अलावा और कोई काम नहीं करेंगे। बावजूद इसके अगर उनसे कोई और काम करवाया जाएगा तो वे हड़ताल पर चले जाएंगे लेकिन अब अधिकारियों की मनमानी बर्दाशत नहीं करेंगे। 

जानकारी के अनुसार अधिकारियों के विरोध में प्रदर्शन करने उतरे कर्मचारियों का कहना है कि उनका काम ट्रैक को ठीक करना है, लेकिन रेलवे के सीनियर अधिकारी उनसे जोर- जबरदस्ती करवाकर झाड़़ू लगवाते हैं। ये काम उनका नहीं है लेकिन बार -बार उनसे ये काम करवाया जाता है। उनका कहना है कि अगर उनपर अत्याचार करना बंद नही हुअा तो वे हड़ताल पर चले जाएंगे।   

Deepak Paul