लापरवाही या करिश्मा: अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा व्यक्ति निकला जिंदा(VIDEO)

6/23/2018 11:57:01 AM

पानीपत(अनिल कुमार): दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में उपचार के दौरान पानीपत के 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। जिसके बाद घर में मा​​तम छा गया। परिजन उसके  अंतिम संस्कार के लिए उसे शमशान ले जाने को इक्टठा हुए।​ जब डेड बॉडी को एम्बुलेंस से घर ले जाया जा रहा था तो अचानक मृतक को पसीना आने लगा। जिसके बाद परिजन उसे जांच के लिए अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे जीवित बताया।

पानीपत के सेक्टर-24 के रहने वाले कृष्ण मित्तल को बीमारी के चलते इस हॉस्पिटल में कल भर्ती कराया गया था। कृष्ण मित्तल के परिजनों ने बताया कि कल पेशाब रुकने की वजह से कृष्ण मित्तल को पानीपत के अस्पताल लाए जहां डॉक्टरों ने जवाब दे दिया था। जिसके बाद उसे दिल्ली के ​सर गंगा राम हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। आज इलाज के दौरान डॉक्टरों ने कृष्ण मित्तल को मृत बता दिया।

​कृष्ण मित्तल के मरने की सूचना मिलते ही परिवार वालों ने सभी रिश्तेदारों को यूचित किया और घर पर भी अंतिम संस्कार की तैयारिया शुरू कर दी। लेकिन किसे पता था जाको राखे साईया मार सके ना कोए और ऐसा करिश्मा हुआ कि जिसने भी सुना व अचम्भित रह गया। अब इसे डॉक्टरों की लापरवाही कहे या कुदरत का चमत्कार।

जैसे ही परिजनों को कृष्ण के जिंदा होने की बात पता लगी तो घर से क्रिया कर्म के लिए लाई हुई सामग्री को फैंका गया। परिजनों ने दिल्ली के डॉक्टरों पर बडी लापरवाही का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि दो दिनों में 2 लाख से भी ज्यादा का बिल बना दिया गया।
 

 
 

Rakhi Yadav