व्यक्ति ने घर में फंदा लगाकर दी जान, पत्नी से हुआ था झगड़ा

7/28/2021 8:48:40 AM

करनाल : करनाल जिले के कर्ण बिहार में व्यक्ति द्वारा घर में फंदा लगाकर जान देने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आत्महत्या करने के पीछे पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

जानकारी के मुताबिक मृतक 42 वर्षीय कृष्ण प्राइवेट नौकरी करता था। कई दिनों से उसकी पत्नी व उसके दो बच्चे घर पर नहीं थे। पत्नी के साथ उसका झगड़ा हो गया था तो वह बच्चों के साथ मायके चली गई। उस दौरान उसने फंदा लगाकर जान दे दी। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana