व्यक्ति ने गटका जहरीला पदार्थ, पी.जी.आई. रैफर

8/17/2019 8:51:21 AM

अम्बाला छावनी (जतिन): दयाल बाग में 40 वर्षीय निवासी कुलजीत सिंह ने पारिवारिक कलेश के चलते जहरीला पदार्थ गटक लिया। परिजनों ने उसे कैंट के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर डाक्टर ने उपचार देकर पी.जी.आई. रैफर कर दिया है। फिलहाल व्यक्ति की हालत नाजुक बताई जा रही है। 

सूत्रों की मानें तो दयालबाग 40 वर्षीय निवासी कुलजीत सिंह को परिजनों ने शराब के सेवन से मना किया था। इसी बात को लेकर कुलजीत सिंह ने जहरीला पदार्थ गटक लिया। 

Isha