सड़क पर 2 घंटे तक तड़पता रहा शख्स, लोग करते रहे हंगामा, फिर भी नहीं पहुंची एंबुलेंस

3/26/2023 4:03:07 PM

सोहना(सतीश): शहर में तावडू सड़क मार्ग पर पहाड़ी घाटी के पास एक तेज गति ट्रक ने एक व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी गई, लेकिन दोनों में से कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा और व्यक्ति दो घंटे तक सड़क पर तड़पते हुए दम तोड़ दिया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। देर से पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भिजवा दिया।

बताया जा रहा है कि मृतक नानक चंद रेवाड़ी का रहने वाला था और वह काफी समय सोहना में मजदूरी का काम करता था। इस दौरान वह तिकोना पार्क के समीप ही एक टेंट हाउस की दुकान पर काम करता था। इस बीच तेज गति से आ रही ट्रक ने उसे अपनी चपेट में लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी पुलिस और एंबुलेंस को दी,लेकिन दोनों पर मौके पर नहीं पहुंचे। देर से पहुंची पुलिस ने युवक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आगे देखने वाली बात होगी कि इस मामले में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।  

                               (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

 

 

 

Content Editor

Ajay Kumar Sharma