स्वतंत्रता दिवस से बदल जाएगी दवा खरीदने की तस्वीर, हरियाणा के इन 5 जिलों में अमृत फार्मेसी शुरू...MRP पर 50% तक डिस्काउंट
punjabkesari.in Saturday, Aug 15, 2026 - 08:00 AM (IST)
चंडीगढ़ : हरियाणा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य के जिला नागरिक अस्पतालों में 5 नई अमृत फार्मेसियों की शुरुआत की गई है। इन फार्मेसियों के माध्यम से लोगों कोगुणवत्तापूर्ण दवाएं काफी कम कीमत पर उपलब्ध होंगी।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. सुमिता मिश्रा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस से फतेहाबाद, हांसी, सिरसा, चरखी दादरी और हिसार में 5 अमृत फार्मेसियां कार्य शुरू कर देंगी।
यह पहल मुख्यमंत्री नायब सैनी के हर जिले में अमृत फार्मेसी स्थापित करने के विजन को जमीनी स्तर पर लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण शुरूआत है। इसकाउद्देश्य लोगों को अपने घर के नजदीक गुणवत्ता पूर्ण दवाएं उपलब्ध करवाना है, ताकि उन्हें दवाओं केलिए बड़े शहरों में जाने या महंगे दवा केंद्रों पर निर्भर रहने की आवश्यकता न पड़े।
एम.आर.पी. पर 50 प्रतिशत तक की छूट
उपचार के लिए विश्वसनीय प्रत्यारोपण और किफायती दवाएं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की एक प्रमुख पहल है, जिसे एच. एल. एल. लाइफकेयर लिमिटेड के माध्यम से लागू किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य दवाओं, इम्प्लांट और सर्जिकल कंज्यूमेबल्स पर एम. आर. पी. में 50 प्रतिशत तक की छूट देकर मरीजों के उपचार पर होने वाले खर्च को कम करना है।
यह पहल कैंसर और हृदय संबंधी बीमारियों जैसी गंभीर एवं जानलेवा बीमारियों से पीडित मरीजों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि ऐसी बीमारियों में दवाओं, इम्प्लांट और अन्य चिकित्सा कंज्यूमेबल्स की लागत परिवारों पर काफी आर्थिक बोझ डाल सकती है।
हर जिले तक पहुंचेगी अमृत फार्मेसी
इन्हें हरियाणा में अमृत फार्मेसियां जिला सिविल अस्पतालों में स्थापित की जा रही हैं। लगभग 1000 वर्ग फुट क्षेत्र में संचालित होने वाले वीटा मिल्क पार्लरों के साथ विकसित किया जा रहा है, जिससे मौजूदा सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था के भीतर लोगों को सुविधाजनक और आसानी से पहुँच योग्य सेवाएं मिल सकें।
हरियाणा में विभिन्न स्थानों की पहचान की जा चुकी है और अब तक 15 जिला स्थानों का आबंटन किया जा चुका है। शेष स्थानों के लिए भी समन्वय की प्रक्रिया जारी है। 15 अगस्त से शुरू होने वाली 5 फार्मेसियां राज्यव्यापी विस्तार के पहले महत्वपूर्ण चरण का हिस्सा है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)