झूठ की राजनीति भाजपा की मार्का हो गई, ज्यादा दिन नहीं चलेगी : शैलजा

10/31/2019 10:36:45 AM

हिसार (राठी): कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा ने कहा कि झूठ की राजनीति भाजपा की मार्का हो गई है जो ज्यादा नहीं चलने वाली, साथ ही यह भी कहा कि हरियाणा में भाजपा व ज.ज.पा. गठबंधन की सरकार ज्यादा समय तक नहीं चलेगी। हरियाणा में कांग्रेस पार्टी मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएगी।  कांग्रेस पार्टी सदन के अंदर, बाहर और सड़कों पर जनता के मुद्दों को लेकर अपनी आवाज मजबूत तरीके से बुलंद करेगी। कुमारी शैलजा बुधवार को यहां अर्बन एस्टेट स्थित आवास पर पत्रकारों के साथ बातचीत कर रही थी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ये दोनों परस्पर विरोधी पाॢटयों का गठजोड़ है। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब भी इस तरह के बेमेल गठबंधन हुए हैं, वे अधिक कारगर साबित नहीं हुए हैं।

अब यह देखना होगा कि दोनों पाॢटयां जनता से किए गए वायदों पर किस तरह अमल कर पाती हैं। कांग्रेस संगठन बारे पूछे गए सवाल के जवाब में कुमारी शैलजा ने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश में कांग्रेस का सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा और संगठन के चुनाव भी करवाए जाएंगे। इस बारे में जल्द ही शैड्यूल आ जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हिम्मत और मेहनत से चुनाव लड़ा।  जबकि भाजपा बनावटी चुनावी सर्वेक्षणों का सहारा ले रही थी। तमाम हथकंडे अपनाने के बावजूद भाजपा 40 सीटों पर सिमटकर रह गई। धान खरीद बारे उन्होंने कहा कि किसानों के धान खरीदने के मामले में सरकार का जनविरोधी फैसला सामने आया, जिसका विरोध होने पर सरकार अब लीपापोती में लगी है।

Isha