भाजपा में बंपर जॉइनिंग का सिलसिला जारी, कंवरपाल के नेतृत्व में कई लोगों ने विभिन्न दलों को छोड़ थामा BJP का दामन

2/4/2024 11:20:02 AM

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : भाजपा में बंपर जॉइनिंग का सिलसिला जारी है। 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों से पहले यमुनानगर के जगाधरी में भाजपा और मजबूत होकर उभर रही है। जगाधरी विधानसभा के हुंडे वाला में आज कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर के नेतृत्व में कई लोगों ने विभिन्न दलों को छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया।

इस दौरान कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि यह भाजपा की निष्पक्षता का ही परिणाम है। आज पूरे प्रदेश में निष्पक्षता के साथ मनोहर सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल ने नारा दिया कि हरियाणा एक हरियाणवी एक हमारे लिए पूरी जनता एक समान है। पूरी निष्पक्षता के साथ हम जनता के लिए काम कर रहे हैं प्रत्येक विधानसभा में समान रूप से विकास कार्य किया जा रहे हैं। कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि जनता के लिए काम करना हमारा कर्तव्य है और उन्हीं के लिए हम काम कर रहे हैं। इसीलिए भाजपा की नीतियों से लोग खुश हैं। जिसके चलते लगातार भाजपा का परिवार बढ़ता जा रहा है और लोग भाजपा में अपनी आस्था जता रहे है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana