रेलवे की अवैध टिकट बेचने का आरोपी काबू, 4 तत्काल टिकट बरामद(VIDEO)

12/13/2019 1:53:11 PM

यमुनानगर (सतीश):आर.पी.एफ. थाना यमुनानगर-जगाधरी ने रेलवे टिकटों की अवैध खरीद फरोख्त के आरोप में मुलाना के लव कुमार (36) को गिरफ्तार किया है। आरोपी मुलाना में देवी मंदिर के नजदीक एल.के. ट्रैवल के नाम से कारोबार करता था। थाना प्रबंधक रमेश कुमार श्योराण ने बताया कि उन्हें इस बारे मुख्यालय से सूचना मिली थी। 1 सप्ताह से वे आरोपी की तलाश में थे।

मुख्यालय ने उन्हें आरोपी की आई.डी. उपलब्ध करवा दी थी। वे बराड़ा मुलाना के आसपास तलाश कर रहे थे। इसी आई.डी. के आधार पर उन्होंने लव कुमार को काबू किया। उसके कब्जे से तत्काल की 4 टिकटें भी बरामद हुई हैं। 2 टिकटें अम्बाला से पटना, 1 टिकट अम्बाला से मनमाड और 1 टिकट अम्बाला से सहरसाह की है। आरोपी के खिलाफ धारा 143 के तहत मामला दर्ज कर अम्बाला स्थित स्पैशल रेलवे मैजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया गया। थाना प्रबंधक का कहना है कि उन्होंने अपने कार्यकाल में इस तरह के पूर्व में भी 4 आरोपी पकड़े हैं। यह उनकी 5वीं कार्रवाई है।

आरोपी को पकडऩे में बराड़ा चौकी इंचार्ज संदीप मान, हैड कांस्टेबल सुरेखा, इन्द्रपाल सिंह व कांस्टेबल आदेश कुमार का योगदान रहा।  प्रबंधक ने बताया कि आरोपी ट्रैवल का काम तो करता है। वह फर्जी तौर पर यह सब कुछ कर रहा था। मुख्यालय की ओर से बनाई साइबर सैल की मदद से वह कब्जे में आया। आरोपी स्लीपर की टिकट बनाने पर 100 रुपए और ए.सी. की टिकट बनाने पर 200 रुपए लेता 

Puneet Dogra