बंदूक की नोक पर पेट्रोल पंप में लूट की वारदात, घटना CCTV में कैद

5/27/2018 2:07:41 PM

भिवानी(अशोक भारद्वाज): प्रदेश में बदमाश लगातार बेखौफ होकर लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला भिवानी जिले के खरक गांव से अाया है, जहां पिस्तोल के बल पर 4 बदमाशों ने पेट्रोल पंप में लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना कलकल फिलिंग स्टेशन की है, जहां बंदूक की नोक पर पंप कर्मी से 14 हजार रुपए की राशी लूटी गई। चोरी की सारी घटना पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो चुकी है।   
 

Deepak Paul