मकान की छत गिरी, मलबे के नीचे दबने से बच्ची की मौत; 7 घायल

6/19/2019 8:42:56 AM

भट्टूकलां: गांव भट्टूकलां में मंगलवार सुबह बारिश की वजह से एक मकान की छत गिर गई। इस हादसे में ननिहाल आई 7 साल की एक बच्ची की मौत हो गई,जबकि 7 लोग घायल हो गए। घायलों में बच्चे व महिलाएं शामिल हैं। जानकारी अनुसार राठौड़ मोहल्ले में स्व.दर्शन सिंह का परिवार रहता है। कल रात अधिक बारिश होने से बिजली कट लग रहे थे। परिवार की महिलाएं व बच्चे घर के बरामदे में व पुरुष घर के बाहर सोए थे। करीब 5 बजे प्रात: अचानक बरामदे की छत गिर गई और बच्चे व महिलाएं मलबे के नीचे दब गए।

लोगों ने मलबे के नीचे दबे बच्चों व महिलाओं को बाहर निकाला। मलबे के नीचे दबने से 7 साल की मोहिनी पुत्री पवन सिंह निवासी गांव गालड़ (राजस्थान) की मौत हो गई जबकि मंजू (20) पत्नी अशोक कुमार, मेशर देवी (60) पत्नी दर्शन सिंह निवासी भट्टूकलां, नीतू (32) पत्नी रामसिंह निवासी गालड़,आरती (7) पुत्री नाहर सिंह निवासी नांगल तथा आयना (7) व पूजा (10) पुत्री रामसिंह तथा अजय (10) पुत्र पवन कुमार निवासी गालड़ घायल हो गए। घायलों भट्टूकलां के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करवाया गया है।  

kamal