हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री मांगे राम गुप्ता की हालत गंभीर

punjabkesari.in Thursday, Mar 05, 2020 - 07:54 PM (IST)

चंडीगढ़/जींद(ब्यूरो): हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री मांगे राम गुप्ता की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका चंडीगढ़ के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। हालांकि इस बीच उनके निधन की अफवाह भी उड़ी, लेकिन उनके पोते गोबिंद गुप्ता ने पंजाब केसरी से खास बातचीत में साफ कर दिया कि यह अफवाह गलत है। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है, डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है। 

बता दें कि मांगे राम प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। गुप्ता ने जींद विधानसभा क्षेत्र से कुल आठ चुनाव लड़े हैं। जिसमें से चार बार विधायक चुने गए। तीन बार वे मंत्री भी बने। वह दो बार भजनलाल सरकार स्थानीय निकाय व वित्त मंत्री और एक बार भूपेंद्र हुड्डा सरकार में शिक्षा व परिवहन मंत्री रहे। 
1980 में पहली बार मंत्रिमंडल में शामिल किया


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static