तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, मां और बेटा घायल

8/18/2018 9:33:31 AM

करनाल(केसी आर्या): करनाल में तेज रफ्तार का कहर बढ़ता ही जा रहा है। यहां ज्वेल्स होटल रोड़ पर हाई स्पीड होंडा कंपनी की कार पेड़ व खम्बे से टकरा गई। जिसमें उसमें सवार मां और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को कल्पना चावला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि ड्राईवर का अचानक कार से बैलेंस बिगड़ गया। जिस कारण कार सडक किनारे लगे पेड़ और खम्बे से टकराते हुए झाड़ियो में जा घुसी। कार की तस्वीरों से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना जबरदस्त रहा होगा। इस हादसे में कार के पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

Rakhi Yadav