HPSC की भर्ती प्रक्रिया में राज्य सरकार की नहीं होती कोई दखल अंदाजी: मनोहर लाल

3/20/2023 6:18:39 PM

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा लोक सेवा आयोग एक स्वयात्त संस्था है। अधिकारियों व कर्मचारियों की भर्ती करने की प्रक्रिया संस्था अपने स्तर पर ही तय करती है, इसमें सरकार किसी प्रकार का दखल नहीं करती है।

मुख्यमंत्री सोमवार को हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में प्रश्न काल के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर एचपीएससी की ओर से भर्ती प्रक्रिया में किसी प्रकार की पारदर्शिता से संबंधित कोई बात आती है, तो राज्य सरकार एचपीएससी को आदेश दे सकती है। परंतु भर्ती प्रक्रिया से संबंधित सरकार किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं कर सकती है। उन्होंने कहा कि किस पद की भर्ती के लिए ऑब्जेक्टिव टाइप ओएमआर आधारित या सब्जेक्टिव टाइप परीक्षा लेनी है, यह एचपीएससी का अपना निर्णय होता है। आयोग हर पद के लिए पाठयक्रम जारी करता है और उसी अनुसार परीक्षा लेता है। 

                         (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)       

Content Editor

Ajay Kumar Sharma