राम मंदिर की बात करने वाले अडवाणी का मंदिर गायब : अजय सिंह

4/26/2019 9:53:04 PM

टोहाना (सुशील सिंगला): टोहाना में जननायक जनता पार्टी के सरंक्षक अजय चौटाला ने कहा कि इस बार अगर चुनाव में कोई  भूल-चुक या गलती हो गई तो यह देश का अंतिम चुनाव होगा क्योंकि उसके बाद देश में चीन की तरह सी चुनने का अधिकार मिल जाएगा अबक बार इन बहकाने वाले लोगों से सजग रहना यह बात जननायक जनता पार्टी के संरक्षक अजय सिंह चौटाला ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहे।

इससे पूर्व अजय सिंह चौटाला का टोहाना पहुंचने पर जजपा के प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह, सिरसा लोकसभा प्रत्याशी निर्मल ङ्क्षसह मल्लडी ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान अजय चौटाला ने कहा कि भाजपा की सरकार ने कभी राम मंदिर के नाम पर कभी सैनिकों के नाम पर भी वोट मांग रहे है सैनिक मर रहे है और भाजपा वोट मांग रही है। कांग्रेस पर भी तंज कसते हुए अजय चौटाला ने कहा कि अब होगा न्याय का नारा लेकर कांग्रेस जनता के बीच आ रही है इसका मतलब है कि पहले उनकी सरकारे रही तो जनता के साथ न्याय नही हुआ।

सत्तर साल इस देश को लूटने में कांग्रेस ने कोई कसर नही छोड़ी। इस दौरान अजय सिंह ने कहा कि पूर्व रक्षा मंत्री जार्ज फर्नाङ्क्षडस के घर दरवाजा नही होता था उनसे कोई भी मिल सकता था, उनके सिरसा प्रत्याशी निर्मल सिंह को जितवा कर भेज दो इसके घर कोई भी मिल सकेग तथा घर कोई दरवाजा नही होगा।

कंडेला में 3 मरे थे उसका भूत हमारे सिर पर है, इस सरकार ने तो 80 मार दिए
इस दौरान मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए अजय चौटाला ने कहा कि उनके समय में कंडेला गांव में तीन लोग मारे गए थे उसका भूत अब तक हमारे सिर पर लगा है लेकिन इस सरकार ने तीन बार प्रदेश को आग के हवाले किया है तथा अस्सी लोगो की मृत्यु हुई थी फिर भी बेशर्मी से कहते है हमारी जैसी कोई सरकार नही आई है। अजय ने कहा कि देश व प्रदेश को जलाने के लिए ये लोग हत्कंडे अपनाते है। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हर बार राम मंदिर, धारा 370 हटाने के नाम पर वोट लेने का काम करते है।

अजय चौटाला ने कहा कि राममंदिर बनाने की बात करने वाले अडवाणी जी ईंट उठाकर घूमते थे मंदिर तो बना नही पाए उनका स्वंय का मंदिर भी चला गया दिल्ली वाली कोठी भी शायद जा चुके है। अब ये लोग राष्ट्रवाद की बात करते है देश की सेवा में आपके बच्चें जाते है। 

कांग्रेस के अब होगा न्याय पर कसा तंज
इस दौरान अजय सिंह ने कहा कि कांगे्रस पार्टी के लोग नारा लेकर आए है अब होगा न्याय, 70 साल तक पंडित जवाहर लाल नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह तक उनकी पार्टी ने देश पर राज किया क्या अब तक ये लोग न्याय नही कर पाए जो अब वाले करके दिखाएंगे। अजय सिंह चौटाला ने जींद उपचुनाव के नतीजों पर खुलासा करते हुए कहा कि रणदीप सुरजेवाला ने अपनी हार पर दिग्विजय से कहा कि जो वोट उनके पास आए है वो उनके खरीदे हुए वोट है कांग्रेस का तो कोई वोट उन्हे मिला ही नही है।

Naveen Dalal