आसाराम यौन शोषण मामला: गवाह को जान का खतरा, डी.एस.पी. को सौंपी जांच

5/29/2018 12:12:37 PM

करनाल(काम्बोज): जोधपुर यौन शोषण मामले में आजीवन कारावास की सजा पाए आसाराम का दूसरा केस अहमदाबाद में चल रहा है। जिसमें आसाराम व उसके पुत्र नारायण साई के विरुद्ध गवाह महेंद्र सिंह चावला की गवाही जून में होनी है। सोमवार को एस.पी. सुरेंद्र सिंह भौरिया को दी शिकायत में महेंद्र सिंह चावला ने बताया कि उसे जान का खतरा है, आसाराम के समर्थकों ने उस पर 5 मई को हमला किया।


जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार उसे पुलिस सुरक्षा दी गई है मगर बावजूद उसके भी उसके साथ आसाराम के समर्थक गाली-गलौच करते हैं, यही नहीं उसके फेसबुक व व्हाट्सएप पर भी उसे धमकियां मिलती हैं।  एस.पी. ने इसकी जांच डी.एस.पी. को सौंप दी है। एस.पी. सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि इस मामले की गहनता से जांच करवाई जाएगी, वहीं जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Rakhi Yadav