भारतीय सेना के ट्रक को ट्राले ने मारी टक्कर, 5 जवानों को आई चोटें

7/29/2021 6:12:39 PM

कुरुक्षेत्र (विनोद): अंबाला से दिल्ली की ओर आ रहे भारतीय सेना के ट्रक को पीछे से आ रहे ट्राले ने टक्कर मार दी। जिससे आर्मी के ट्रक में बैठे 5 सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सैनिकों को उपचार के लिए कुरुक्षेत्र लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस हादसे में एक सैनिक के सिर पर गंभीर चोटें लगी हैं। वहीं इस घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्राले को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है।  



इस बारे एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि इस घटना की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचने के बाद घायलों को एम्बुलेंस से सिविल अस्पताल भेजा गया। उन्होंने बताया कि अंबाला से दिल्ली की ओर जा रहे आर्मी के ट्रक ट्रैफिक के कारण धीरे चल रहे थे। इस बीच पीछे से एक ट्राले ने ट्रक को टक्कर मारी दी। जिसमें 4 से 6 सैनिक घायल हो गए। उन्होंने बताया कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। 
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

vinod kumar