ममता हुई शर्मसार: दो माह की बच्ची लावारिस अवस्था में झाड़ियों के बीच मिली(VIDEO)

8/16/2018 3:49:31 PM

फरीदाबाद(अनिल राठी): फरीदाबाद में इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहां एक निर्दयी मां अपनी करीब दो माह की बेटी को झांडियो में फेंककर रफुचक्कर हो गई। पुलिस ने गंभीर अवस्था में बच्ची को सरकारी अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया है। जहां पर उसकी हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। 

फरीदाबाद में सिविल अस्पताल के निक्कु वार्ड में उपचाराधीन दिखाई दे रही इस मासूम को नहीं मालूम है कि उसके साथ उसकी मां ने क्या किया है। असल में आज सुबह पुलिस को सूचना मिली की सेक्टर 56 में नहर के पुल के समीप एक बच्ची पडी हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को अपने कब्जे में लिया और उसे अस्पताल  भिजवाया।  

उस निर्दयी मां को जरा भी इस मासूम पर दया नहीं आई जिसे वह झांडियो में मरने के लिए छोड गई। हांलाकि उसकी क्या मजबूरी रही होगी यह तो जांच होने के बाद ही पता चल पाएगा, जब उस जन्म देने वाली मां का पता चलेगा। लेकिन फिलहाल डॉक्टरों के मुताबिक बच्चे को कई रोगों ने घेरा हुआ है जिसका उपचार किया जा रहा है। डॉक्टरों की मानें तो बच्ची बीमार है हो सकता है उसकी मां के पास ईलाज के लिए पैसे ना हों इसलिए उसको झाडियों में फैंक दिया है। या फिर हो सकता है उसकी पैदाईश ही नाजायज हो।

 

 

 

Rakhi Yadav