अज्ञात महिला की निर्मम हत्या, अलग-अलग जगह टुकड़ो में मिल रही लाश

3/17/2018 10:10:04 AM

पलवल(गुरूदत्ता गर्ग): पलवल में अलग-अलग स्थानों पर टुकड़ों में मिली महिला की लाश का रहस्य और गहरा गया है। दो दिन के बाद महिला का धड पुलिस ने बरामद किया है लेकिन उसका सिर तथा दोनों बाजू अभी भी पुलिस को नही मिले है। अज्ञात महिला का धड भी राष्ट्रीय राजमार्ग नम्बर दो पर मुंडकटी के पास प्राप्त हुआ है। 14 मार्च को सुबह महिला के एक पैर दिखाई दिया था शाम को तीन टुकड़े और बरामद किये गये थे।

पुलिस अभी इस अज्ञात महिला के बारे कुछ भी जानकारी नही जुटा पाई है। एक  नौजवान महिला जिसकी निर्ममता के साथ हत्या कर शव को कई टुकड़ों में काटकर  अलग-अलग स्थान पर फैंका गया। महिला की उम्र करीब बीस से पच्चीस वर्ष के मध्य बताई जा रही है। महिला कौन है, किसने हत्या की, क्यों की, लाश के टुकड़े क्यों किए,   उन्हें अलग-अलग जगह क्यों डाला गया। ऐसे अनेकों सवालों के जवाब पुलिस तलाश  रही है लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली है। 

इसके मामले में पुलिस का मानना है जिस महिला की निर्मम तरीके से हत्या की गई है  उसे एनसीआर में दिल्ली के आसपास ही कहीं मारा गया है और शव को ठिकाने लगाने के लिए यहां लाया गया है। महिला की सिनाख्त हो सके इसके लिए उसके सिर का मिलना बेहद जरूरी है। अभी महिला का सिर और बाजू गायब है।

दरअसल, शुक्रवार को किसी राहगीर द्वारा होडल पुलिस को दी गई सूचना पर होडल थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और कपड़े के बैग का मुआयना किया। जिसमें से बदबू आ रही थी। जिसे खोलकर देखने पर उसमें महिला का शव निकला। जिस पर पलवल सदर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

Punjab Kesari