पिस्तौल के बल पर रेप, MMS बनाकर किया ब्लैकमेल (VIDEO)

6/24/2018 2:06:24 PM

सोनीपत(पवन राठी): प्रदेश में लगातार दुष्कर्म के मामले बढ़ते जा रहे हे , ताजा मामला सोनीपत का है, जहां युवक द्वारा अश्लील वीडियो बनाकर 1 साल तक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया। अारोपी लड़की को ब्लैकमेल व परिजनों की जान से मारने की धमकी देकर एक साल तक उसके साथ बलात्कार करता रहा। परेशान होकर पीड़िता ने परिजनों को अवगत करवाया। परिजनों ने पुलिस में इस बात की शिकायत दी।

 

पीड़िता और उसकी मां ने बताया कि गांव खेड़ी गुज्जर निवासी प्रदीप उनके गांव में जेसीबी चलाता है।वह करीब एक वर्ष उसकी लड़की का पीछा कर रहा था। वर्ष 2017 की 30 जुलाई प्रदीप ने उसकी लड़की को पिस्तौल के बल पर खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि प्रदीप ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। इसके बाद वे उसका शारीरिक शोषण करने लगा। उसने धमकी दी कि अगर उसने किसी को भी यह बात बताई तो उसकी वीडियो सार्वजनिक कर देगा। 

 थाना प्रभारी देवेंद्र ने बताया की एक महिला ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म की शिकायत दी हे ,पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने उक्त खेड़ी गुज्जर निवासी प्रदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। 
 

Deepak Paul