बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से मौसम हुआ सुहाना, लोगों को मिली गर्मी से राहत

6/6/2019 4:38:52 PM

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड/विनोद खुंगर): हरियाणा में कई जगह हल्की बारिश के साथ हुई आलोवृष्टि से अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट आई है। पिछले कुछ दिनों से लगातार प्रदेश के लोग भीषण गर्मी से परेशान थे लेकिन अचानक मौसम ने ली करवट से हरियाणा वासियों को गर्मी से थोड़ी बहुत राहत मिली है। बढ़ते पारे के चलते एक ओर जहां गर्मी के मारे लोगों का हाल बेहाल था, वहीं दूसरी ओर वीरवार को कुरुक्षेत्र व आसपास के इलाकों में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने मौसम सुहाना हो गया है। बता दें कि पिछले दिनों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री के पार था।

Naveen Dalal