जमीनी विवाद ने किया रिश्तों का खून, करवा-चौथ पर उजाड़ा पत्नी का सुहाग(VIDEO)

10/27/2018 12:18:42 PM

रेवाड़ी(मोहिंद्र भारती): कहते है किसी भी झगड़े के पीछे तीन कारण होते है, जर, जोरू और ज़मीन। गांव सिहोर में भी बीती रात कुछ ऐसा ही हुआ। जहां खेत में काम कर रहे 30 वर्षीय शख़्स की उसके अपनों ने ही जमीनी विवाद के चलते फरसी, जैली और लाठियों से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी हत्यारोपी मौके से फ़रार हो गए। बहरहाल कनीना पुलिस ने 6 लोगों के ख़िलाफ़ हत्या का मामला दर्ज़ कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। 

पुलिस की माने तो सिहोर गांव निवासी 30 वर्षीय विवेक का उसी के चचेरे भाइयों के साथ कुएं को लेकर विवाद चल रहा था। जिसके चलते विगत 22 अक्तूबर को भी मृतक के चचेरे भाई ने मृतक और उसकी पत्नी पर जानलेवा हमला कर जान से मारने की धमकी दी थी। मामला तो दर्ज किया गया लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई जिसके चलते बीती रात अपने खेत में काम कर रहे विवेक पर उसके चचेरे भाइयों और भाभी ने मिलकर उसपर ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।  जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। 6 लोगों के खिलाफ हत्या सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज़ कर लिया गया है। 

Rakhi Yadav