युवती ने सिक्योरिटी गार्ड पर लगाया शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप

7/2/2018 4:55:11 PM

गुरुग्राम(सतीश): पालम विहार थाना क्षेत्र में एक युवती ने शादी का झांसा देकर सिक्योरिटी गार्ड पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सिक्योरिटी गार्ड अमित ने उसे शादी का झांसा देकर 12 से 16 जून तक एक होटल में रखा था। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। अब जब आरोपी ने शादी करने से मना किया तो पुलिस में शिकायत दी है । पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पालम विहार थाना प्रभारी विक्रम नेहरा के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
 

Shivam