अज्ञात कारणों के चलते महिला ने लगाई फांसी, घर में पंखे से लटकी मिली लाश (VIDEO)

2/19/2018 6:09:24 PM

गोहाना(सुनील जिंदल): गोहाना के मदीना गांव में एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर पर कमरे में पंखे से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। महिला की ढाई साल पहले ही शादी हुई थी। महिला का एक डेढ़ साल का बेटा है। हालाकि महिला ने इतना बड़ा कंदम क्यों उठाया। इस बात का खुलासा नहीं हो सका है। उधर घटना की सुचना मिलते ही बरोदा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोहाना के नागरिक अस्पताल में भिजवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतका महिला का नाम बनिता है। वह दिल्ली के उत्तम नगर की रहने वाली थी और ढाई साल पहले मदीना गांव के रहने वाले विकी के साथ शादी हुई थी। मृतका के परिजनों की माने तो कल उनके परिवार में शादी थी और सभी परिवार में खुश थे। रात को शादी से वापस आते ही बनिता अपने कमरे में सोने चली गई। जब सुबहे उसको उठाने के लिए गए तो बनिता ने अपना कमरा नहीं खोला। कई बार आवाज लगाने के बाद कोई जवाब नहीं मिला तो कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा। वह नजारा देखते ही सब सन्न रह गए। बनिता कमरे में फांसी के फंदे से लटकी हुई थी।

वहीं, मामले की जांच कर रही बरोदा थाना पुलिस के जांच अधिकारी रमेश ने बताया की उन्हें सुचना मिली थी कि एक महिला ने अपने घर पर फांसी लगा ली। जिसके बाद उन्होंने सारी कार्रवाई पूरी करके मृतका के पिता के बयान पर कार्रवाई शुरू कर दी है।