हरियाणा पुलिस की बहादुरी से बची महिला की जान, नहर में गिरी थी युवती, फिर..?

5/25/2022 7:52:32 PM

बल्लभगढ़(अनिल राठी): हरियाणा पुलिस ने एक बार फिर अपनी बहादुरी का प्रदर्शन किया है। पुलिस ने एक महिला की जिंदगी बचाकर लोगों की वाह-वाही लूटी है। दरअसल,  आगरा नहर में चंदावली पुल के पास एक युवती ऑटो से उतरकर अचानक से नहर में गिर गई थी। जिसको पुलिस वालों ने देखा और कड़ी मशक्कत के बाद महिला की जान बचाई। पुलिसकर्मियों ने युवती को सकुशल उसके परिजनों को सौंपा और जांच शुरू की।

इस मामले को सुसाइड से लेकर भी जोड़ा जा रहा है। हालांकि, इस बात को लेकर पुष्टि नहीं हुई है। जिसे लेकर जांच जारी है। वहीं पुलिसकर्मियों की बहादुरी के चर्चे भी इस समय चारों ओर हो रहे हैं।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

 

Content Writer

Vivek Rai