नशीला पदार्थ देकर महिला के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने किया मामला दर्ज

5/1/2021 9:45:41 AM

यमुनानगर : गांव रतनगढ़ के नजदीक एक व्यक्ति ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर महिला को नशीला पदार्थ देकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एक आरोपी व्यक्ति को नामजद करते हुए 4 अन्य के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में अभी आरोपी फरार है। 

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहर के हाउसिंग बोर्ड निवासी महिला ने महिला पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि उसके गांव मसाना जाटान निवासी भगवान सिंह के साथ जान पहचान थी। 21 अप्रैल को आरोपी ने उसे मिलने के लिए बुलाया। जब वह आरोपी से मिलने के लिए गई तो आरोपी उसे अपने साथ गांव रतनगढ़ के नजदीक ले गया। जहां पर पहले से ही 4 व्यक्ति मौजूद थे। इस दौरान आरोपियों ने उसे नशीला पदार्थ खिला दिया। जिसे खाते ही वह बेसुध हो गई। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। जब उसे होश आया तो वह किसी तरह आरोपियों से बचकर घर पहुंची।

उसने मामले की सूचना परिजनों व पुलिस को दी। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया जिसमें उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने महिला के बयान पर आरोपी भगवान सिंह को नामजद करते हुए 4 अन्य के खिलाफ धारा 376 डी, 328 व 506 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। उधर, मामले की जांच कर रहे ए.एस.आई. अमरदीप का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

Content Writer

Manisha rana