दुनिया के सबसे पसंदीदा नेता मोदी और शाह की जोड़ी के कारण पश्चिम बंगाल में कमाल हुआ : प्रवीण अत्रे

punjabkesari.in Monday, May 04, 2026 - 06:34 PM (IST)

 चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी): मुख्यमंत्री हरियाणा के मीडिया सेक्रेटरी प्रवीण अत्रेय ने पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा की बड़ी जीत को मोदी की नीतियों में जनता का भरोसा बताया। उन्होंने कहा कि देश की जनता मोदी के नेतृत्व में विश्वास रखती हैं। इसलिए चुनाव कहीं भी हो भारतीय जनता पार्टी के प्रति लोगों की आस्था दिख रही है। पश्चिम बंगाल में आया बहुमत बताता है कि वहां की जनता भी मोदी के विकास के साथ चलना चाहती है। मोदी की योजनाओं का लाभ उन्हें भी मिले इसलिए उन्होंने वोट दिया है।

भाजपा की बड़ी जीत का कारण अमित शाह व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वहां की गई कड़ी मेहनत भी है। उन्होंने कहा कि अमित शाह जब राष्ट्रीय अध्यक्ष थे उस दौरान संगठन काफी आगे बढ़ा। संगठन से संबंधित योजनाओं का लाभ अलग-अलग प्रदेशों में और हर चुनाव में देखने को मिला है और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दुनिया के सबसे पसंदीदा नेता है। जब से उन्होंने देश की बागड़ोर संभाली देश ने लगातार तरक्की की है। आर्थिक क्षेत्र हो, कृषि क्षेत्र हो या पर कैपिटा इनकम में बढ़ोतरी की बात हो आज देश लगातार आगे बढ़ रहा है। देश की जीएसटी से आमदनी बड़ी है। लगातार बड़ी-बड़ी नई-नई योजनाएं चलाकर हर वर्ग को लाभान्वित किया जा रहा है।


मोदी के विकास के साथ चलना चाहती है पूरे देश की जनता : अत्रे

उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि की बात हो या फिर किसान के खातों में सीधा उनकी फसल के पैसे डालने की बात हो यह उम्दा सोच केवल भाजपा के नेतृत्व के पास है। गरीब वर्ग हो या महिलाओं के लिए हर किसी के लिए योजनाएं बनाई गई है। बेशक आज केरल में बहुत अधिक उपलब्धि भाजपा ने हासिल नहीं की इस पर उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार वहां काम कर रही है। इसी कारण से भाजपा का पहला के मुकाबले काफी अच्छा परिणाम देखने को मिला है। वहां हमारा वोट प्रतिशत बड़ा है और हमारा कैडर वहां भी योजनाओं और नीतियों को पहुंचाने के लिए काम कर रहा है। आने वाले समय में देखना भारतीय जनता पार्टी वहां भी अपनी सरकार अवश्य बनाएगी।


पंजाब केसरी पर हमला लोकतंत्र की हत्या के बराबर है :अत्रे

 प्रवीण अत्रे ने कहा कि आम आदमी पार्टी के लोग जिन सात राज्यसभा सांसदों के भाजपा में शामिल होने को असवैंधानिक बता रहे हैं शायद उन्हें देश के नियमों का ज्ञान नहीं है। उन्होंने कहा कि देश की जनता को झूठ बोलना उनकी बड़ी आदत है। झूठे वायदे करना उनकी फितरत में है। इसी कारण से उनके नेता पार्टी में विश्वास कम करते जा रहे हैं। क्योंकि जब झूठ पकड़ा जाता है तो जनता के बीच जाने में उन्हें बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर वह लोग आम आदमी पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। इस मौके पर प्रवीण आत्रेय ने पंजाब केसरी पर आम आदमी पार्टी के हमले को लोकतंत्र की हत्या करार दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने पंजाब केसरी के साथ हुई इस अपमानजनक कार्रवाई की आलोचना की है और इस प्रकार की हरकतों के कारण आप देखेंगे कि आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का क्या हाल होने वाला है।

 (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)        


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static