कुएं में गिरने से युवक की मौत, 2-3 दिनों से घर से गायब था मृतक

5/31/2020 1:08:01 PM

तोशाम (भारद्वाज) : दुल्हेड़ी में एक युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। उक्त युवक 2-3 दिन पहले घर से गायब हो गया था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव को कुएं से बाहर निकालवाया। 2-3 दिन होने के कारण शव क्षत-विक्षत हो चुका था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए रोहतक पी. जी. आई. में भेज दिया है।

पुलिस ने मृतक के पिता अर्जुन के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई की है। दुल्हेड़ी निवासी मृतक के पिता अर्जुन ने बताया कि उसका 40 वर्षीय लड़का गौरीशंकर पिछले दो-तीन दिन से गायब था। उसका शव गांव के कुएं में मिला है। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची औऱ शव को क्षत-विक्षत हालत में कुएं से बाहर निकलवाया। पुलिस ने मृतक के पिता अर्जुन के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पी.जी.आई. में भेज दिया है।

Edited By

Manisha rana