युवक को बुलेट के पटाखे पड़े भारी; करनाल ट्रैफिक पुलिस ने ठोका भारी चालान, बीच सड़क उठक-बैठक भी करवाई

punjabkesari.in Sunday, Jul 12, 2026 - 09:07 PM (IST)

करनाल : हरियाणा के करनाल में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करना एक युवक को उस समय भारी पड़ गया, जब करनाल ट्रैफिक पुलिस ने युवक से न सिर्फ बीच सड़क पर उठक-बैठक करवाई, बल्कि हाथों में भारी चालान भी थमा दिया।

बता दें कि ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज रामलाल आज कल करनाल में यातायात के नियम तोड़ने वालों की जमकर क्लास लगा रहे हैं। अगर कोई बुलट पटाखा बजाता पकड़ा गया तो उसका मोटा चालान कर उससे उठक-बैठक भी लगवाते हैं। इसी दौरान बाजार क्षेत्र में एक युवक अपनी मॉडिफाइड बुलेट से तेज पटाखे जैसी आवाज निकालते हुए गुजर रहा था।

पुलिस ने तुरंत उसे रोक लिया। जांच में वाहन नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर पुलिस ने 51,500 रुपये का चालान काट दिया।

इतना ही नहीं, पुलिस ने युवक को अपनी गलती का अहसास कराने के लिए मौके पर ही उठक-बैठक भी लगवाई। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना है। 

 (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)           


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static