अश्‍लील इशारे और छेड़छाड़ करता था युुवक, तंग आकर किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

4/20/2022 10:13:30 AM

यमुनानगर: यमुनानगर में एक किशोरी छत से कूद गई।  मामला छेड़छाड़ से जुड़ा है। आरोपित अक्‍सर किशोरी का रास्‍ता रोकता। अश्‍लील इशारे करके परेशान करता। इससे परेशान होकर किशोरी ने छत से छलांग लगा दी।  परिजनों ने बताया कि किशोरी काफी दिनों से सहमी और परेशान रह रही थी। अब आरोपित उस पर बयान न देने का दबाव बना रहे हैं।

सदर यमुनानगर थाना क्षेत्र की कालोनी की घटना है। 16 वर्षीय किशोरी ने छत से छलांग लगा दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसकी दोनों टांगों में फ्रेक्चर हुआ है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। सदर यमुनानगर थाना प्रभारी सुभाष ने बताया कि किशोरी अभी बयान के काबिल नहीं है। उसके बयान के बाद ही आगामी कार्रवाई होगी।


 

Content Writer

Isha