पानीपत के युवा खिलाडी का फुटबाल टीम में हुआ सलेक्शन

8/19/2018 4:08:53 PM

पानीपत(अनिल कुमार): पानीपत की एकेडमी में पिछले 5 साल से कोचिंग ले रहे गुरमीत सिंह का नार्थ ईस्ट यूनाइटिड क्लब गोहाटी में सलेक्शन हुआ है। वह भारत की फुटबाल अंडर-18 टीम में गोलकीपर की भूमिका निभाएंगे। ये उपलब्धि हासिल करने वाले प्रदेश के पहले युवा है गुरमीत सिंह। वह पिछले दिनों ईरान में हुए स्कुल गेम भी भारत की टीम का नेतृत्व कर चुके है।

खुद फुटबाल खिलाडी जोगिंदर सिंह ने 8 साल पहले अपनी कोचिंग एकेडमी खोली थी और प्रदेश भर से प्रतिभावान खिलाड़ियो को तलाशा। उन्होंने ऐसे खिलाड़ियों को तलाशा जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर थी। जिनमें से एक आज इस मुकाम पर पहुंचा है। उन्हें इस बात की बहुत खुशी है।

गुरमीत सिंह ने बताया कि वह लगातार दिन में 6 से 8 घंटे मेहनत करता था। आगे भी वह बेहतर प्रदर्शन करके देश का नाम रोशन करेंगे।

Rakhi Yadav