शादी के लिए लड़का पंसद नहीं अाया तो युवती ने निगला जहर

1/30/2018 11:27:23 AM

हिसार(ब्यूरो): हिसार के मिलगेट एरिया में एक युवती ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसके बाद युवती की हालात खराब होने पर वे जोर-जोर से चिल्लाने लगी। शोर मचाने की अावाज सुन घर के बाहर बैठे परिजन जब अंदर गए तो देखा कि युवती फर्श पर बुरी तरह से छटपटा रही है। परिजन युवती को नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उसकी गंभीर हालात को देखते हुए एक निजी अस्पताल लाया गया, जहां उसकी हालात चिंताजनक बनी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है

परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले लड़की का रिश्ता तय किया था। एक महीने बाद उसकी शादी होनी है। लेकिन उनकी बेटी को लड़का पसंद नहीं आया। इसी से गुस्से में आकर उसने ये कदम उठाया। उन्होंने बताया सोमवार सुबह घर के सभी सदस्य धूप सेकने छत पर चले गए। उनकी बेटी नीचे अकेली थी। इसी दौरान उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। शोर की अावाज सुन नीचे अाए तो देखा कि लड़की के मुंह से झाग निकल रही है। परिजनों ने पूछा तो उसने बताया कि मैंने जहरीले पदार्थ निगल लिया है। उस समय तक परिजन किसी प्रकार की पुलिस कार्रवाई नहीं कराना चाहते थे।