कबाड़ बीनने की आड़ में चोरी...अंबाला में दुकान में हाथ साफ करने वाली महिलाएं सलाखों के पीछे...CCTV ने खोला राज

punjabkesari.in Tuesday, Jul 28, 2026 - 04:30 PM (IST)

अंबाला (अमन कपूर) : अंबाला शहर के जैन बाजार की एक दुकान में हुई चोरी की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। दुकान से हुई चोरी के मामले में पुलिस ने 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। महिलाओं का दुकान में घुसने का CCTV भी सामने आया है। जिसके आधार पर पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस की माने तो यह कबाड़ उठाने का काम करती है और मौके का फायदा उठा इन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम देने का काम किया है।

बता दें कि सीसीटीवी के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 4 शातिर महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जो कबाड़ बीनने की आड़ में चोरी की वारदातों को अंजाम देती थीं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा माल भी बरामद कर लिया है।

PunjabKesari

पुलिस के मुताबिक सभी आरोपियों का मेडिकल करवाकर आज अदालत में पेश किया जाएगा और रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी ताकि इनके अन्य साथियों और पुरानी वारदातों का भी खुलासा हो सके। 

मामले में चौंकी इंचार्ज हरप्रीत सिंह ने बताया पकड़ी गयी सभी महिलाएं अंबाला शहर के मनमोहन नगर इलाके की रहने वाली है और इन्हें CCTV की मदद से पकड़ा गया है जिसमे यह चोरी करती दिख रही है।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

static