यातायात की समस्या न हो इसलिए राष्ट्रीय मार्ग पर बने 6लेन पुल(video)

3/15/2018 1:02:09 PM

चंडीगड़(चंद्रशेखर धरणी): भारतीय जनता पार्टी के विधायक हरविंदर कल्याण व हेफेड के चेयरमैन ने बजट पर चर्चा कर उसकी प्रशंसा की। उन्होंने कहा इस बजट के चलते सभी को फायदा होगा।  किसान के लिए बजट में 51% तक की वृद्धि की गई है। विधानसभा की कुछ समस्याओं की चर्चा कर मांग की गई है कि जल्द उनका समाधान हो।

हरविंदर कल्याण का कहना है अगर राष्ट्रीय मार्ग पर पक्का पुल की जगह पर 6लेन बनेंगा तो लोगों को यातायात की समस्या से परेशान नहीं होना पड़ेगा और लगातार हो रही दुर्घटनाएं भी कम होंगी। इसके अलावा कंबोपुरा गांव में अंडरपास की मांग रखी गई है। घरौंडा में रेलवे विभाग से मांग की थी इस सड़क के लिए कुछ जमीन दी जाए वह प्रपोजल अंतिम चरण में है, जिससे 22 गांवों को लाभ मिल सकेगा।