नहर में भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस मामले की जांच में जुटी

3/19/2023 9:29:33 PM

टोहाना(सुशील): शहर के भाटिया नगर से होकर निकलने वाली फतेहाबाद डिस्ट्रीब्यूटरी नहर से एक भ्रूण मिलने का मामला सामने आया है। गौ रक्षा दल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को अपने कब्जे में नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया।

वहीं गौ रक्षा दल की टीम ने प्रशासन से मामले की जांच के बाद कार्रवाई की मांग की है। ताकि दोबारा कोई ऐसा ना कर सके। इस बारे में गौ रक्षा दल के नवजोत ने बताया कि उनकी टीम घायल पशु का इलाज करने के लिए जा रही थी। तभी नहर में भ्रूण जाते हुए दिखाई दिया। जिसके चलते सूचना डायल 112 नंबर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर आकर भ्रूण को बाहर निकाल लिया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जिसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगा। 

  (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)      

Content Editor

Ajay Kumar Sharma