सावधान! हरियाणा वासी आज ही फुल करवा लें वाहनों का टैंक, 2 दिन तक पेट्रोल पंपों पर रहेगी हड़ताल

3/29/2024 4:37:59 PM

पानीपतः हरियाणा में आम लोगों की एक बार फिर से परेशानी बढ़ने वाली है। पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने कमीशन न बढ़ने पर नाराजगी जाहिर करते हुए 30 और 31 मार्च को पेट्रोल पंपों की हड़ताल का ऐलान किया है। एसोसिएशन की यह हड़ताल 30 मार्च से सुबह 5 बजे से 1 अप्रैल सुबह 5 बजे तक रहेगी। वहीं बता दें कि सरकारी पंपों पर पेट्रोल-डीजल मिलेगा।

हरियाणा में कुल 4 हजार पेट्रोल पंप हैं। जिनमें से 350 सरकारी हैं, बाकी सभी प्राइवेट हैं। यहां रिलायंस के करीब 700 पेट्रोल पंप हैं। इनके हड़ताल में शामिल होने पर संशय है। एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष संजीव चौधरी ने बताया कि बीते 7 सालों से सरकारी तेल एजेंसियों द्वारा पंप डीलरों का कमीशन नहीं बढ़ाया गया।कमीशन बढ़ाने की मांग को लेकर हमने 2 की हड़ताल का निर्णय लिया है।

संजीव चौधरी ने बताया कि इस विषय को लेकर सरकार से कई दौर की वार्ता हुई, लेकिन कमीशन बढ़ाने को लेकर सरकार की तरफ से कोई सार्थक कदम नहीं उठाए गए। जिससे जिससे डीलरों में रोष है। उन्होंने कहा कि जब पेट्रोल करीब 65 रुपए था, तब से दो रुपए प्रति लीटर डीजल और तीन रुपए पेट्रोल पर कमीशन दिया जा रहा है। अब तेल करीब 100 रुपए के आसपास है, पर कमीशन नहीं बढ़ाया गया।

 बता दें कि पेट्रोल पंप डीलरों की हड़ताल को देखते केंद्रीय तेल एजेंसियों ने गुरुवार को दिल्ली में एक अहम बैठक भी बुलाई, जहां पर एजेंसियों के नुमांइदों से तेल कमीशन पर चर्चा की। संजीव चौधरी ने बताया कि बैठक में कोई उचित समाधान नहीं निकला है। हड़ताल अनिश्चित समय में तब्दील भी की जा सकती है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Editor

Saurabh Pal