हरियाणा कांग्रेस की विधायक दल की बैठक से हुड्डा से मिलने पहुंचे ये विधायक, जानिए क्या है वजह

punjabkesari.in Wednesday, Oct 16, 2024 - 07:04 PM (IST)

नई दिल्ली(कमल कंसल): हरियाणा कांग्रेस की विधायक दल की बैठक से पहले के पहले हुड्डा के घर कई विधायक पहुंचे। इसमें   कुलदीप वत्स ,शकुंतला खटक, रघुवीर कादयान, भरत भूषण बत्रा, जस्सी पेटवाड़ ,अशोक अरोड़ा, बलवान सिंह दौलतपुरिया , प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ,राव दान सिह, भारत बेनीवाल, मोहम्मद इलियास, आफताब अहमद, राजबीर, विनेश फोगाट समेत कई विधायकों के नाम शामिल है। इसके साथ ही चंद्रमोहन बिश्नोई, सैली चौधरी, अकरम खान, रेणु बाला , आदित्य सुरजेवाला, नरेश सेलवाल इस बैठक में शामिल नहीं हो पाए।

गौर रहे कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा की आवास पर कांग्रेस विधायक पहुंचने की अटकलों पर अब विराम लग गया है। कयास लगाए जा रहे कि विधायक दल की बैठक से पहले हुड्डा के घर अहम बैठक की जाएगी। 

जल्द होगा हरियाणा इकाई में फेरबदल !
कांग्रेस का 2005 का रिकॉर्ड तोड़ने का दवा करने वाले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान और भूपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में हुए इस चुनाव में कांग्रेस को केवल  37 सीट ही मिलल पाई है। पार्टी हाई कमान की ओर से भी इस बार एक दशक के बाद हरियाणा की सत्ता में वापसी की पूरी उम्मीद जताई जा रही थी। यहीं कारण है कि टिकट वितरण में भी हाई कमान ने भूपेंद्र हुड्डा और उदयभान की पसंद का अधिक ध्यान रखा था। अब हरियाणा की सत्ता हाथ से जाने के बाद कांग्रेस में प्रदेश स्तर पर कईं प्रकार का बड़ा फेरबदल होने की अटकलें हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static