धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में अपनी ताकत झोंक रही आम आदमी पार्टी, गुप्ता को जीतने के लिए मैदान में दौरा करने आ रहे ये दिग्गज नेता

4/16/2024 12:12:44 PM

हरियाणा डेस्क: हरियाणा में लोकसभा चुनावों को ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे में सभी दलों के नेता जनता के बीच में जाकर उन्हें संबोधित कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन कर कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर डॉ सुशील गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। वहीं अब आम आदमी पार्टी ने नेता कुरूक्षेत्र दौरे पर आएंगे।
 
धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में आम आदमी पार्टी अपनी ताकत झोंक रही हैं। जहां आज आप के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक का कुरुक्षेत्र दौरा है। वहीं कैथल में कार्यकर्ताओं के साथ संदीप पाठक बैठक करेंगे।

कल यानि बुधवार को आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह का कुरुक्षेत्र दौरे पर आएंगे। संजय सिंह कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे। जनता को संबोधित करते हुए आप उम्मीदवार सुशील गुप्ता के लिए वोट की अपील करेंगे

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Content Editor

Nitish Jamwal