केजरीवाल की संस्कृति है, वे अपनी कमियों का दोष दूसरों को देते है: अनिल विज(Video)

11/1/2018 1:05:43 PM

अंबाला(अमन कपूर): दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल द्वारा दिल्ली में पोल्यूशन का कारण हरियाणा पंजाब में जलने वाली पराली को बताया जा रहा है। जिसको लेकर केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा और पंजाब की सरकारें इसके प्रति गंभीर नही है। इस पर पलटवार करते हुए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल की संस्कृति है वे अपनी कमियों का दोष दूसरों को देते हैं। 

विज ने कहा कि यदि पंजाब हरियाणा की वजह से पोल्यूशन होता तो हरियाणा में इसका आईक्यू ज्यादा होता और उन्हें दिल्ली में होने वाले पोल्यूशन का कारण वहीं तलाशना चाहिए। विज ने कहा दिल्ली में जो किसान है वो पराली जलाते हैं उनका उन पर नियन्त्रण नही है। ये अपनी जनता को सेटिस्फाइड करने के लिए दूसरो पर आरोप मढ़ते हैं। 

हरियाणा के अस्पतालों और स्कूलों में दौरे को लेकर अनिल विज ने कहा कि केजरीवाल हिंदुस्तान की राजनीति के जोकर है और हमारे बच्चों का एंटरटेनमेंट हो जाता है। वो जाए सभी स्कूलों में हम उनपर एंटरटेनमेंट टेक्स भी नही लगायेंगे। विज ने केजरीवाल को दिल्ली की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने की सलाह दे दी। 

Rakhi Yadav