चोर को पकड़ने के चक्कर में व्यक्ति की गई जान, 4 लोग घायल (VIDEO)

6/18/2018 3:16:48 PM

रोहतक (दीपक भारद्वाज): रोहतक के चिन्योट कॉलोनी में चोर को पकड़ने के चक्कर में उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक व्यक्ति की जान चली गई। जबकि 4 लोग घायल हो गए हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

घटना देर रात की है। उत्तर प्रदेश के रहने वाले केशव के चिन्योट कॉलोनी स्थित मकान में एक चोर घुस गया। जैसे ही परिवार वालों को इसका पता चला तो उन्होंने चोर को काबू कर लिया। चोर के पास चाकू था जिससे उसने हमला कर दिया। जिससे 5 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए और चोर मौके का फायदा उठा कर फरार हो गया। घायलों को रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया हैं, जहां केशव ने दम तोड़ दिया। बाकी घायलों का पीजीआई में इलाज चल रहा है।

पीजीआई पहुंची थाना प्रभारी सुनीता ने बताया कि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि हमलावर चोर कौन थे। घटना के संबंध में परिजनों व आस-पास के लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। मृतक केशव के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल अज्ञात चोर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Nisha Bhardwaj