हिसार में चोर यूनियन बैंक का ATM काट लाखों की नकदी लेकर हुए फरार, पहले भी हुई थी चोरी
punjabkesari.in Sunday, Jun 07, 2026 - 03:47 PM (IST)
हिसार : चोरों के हौंसले बुलंद होते जा रहा हैं। हिसार जिले के गांव भिवानी रोहिल्ला में बीती रात चोरों ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम काट लिया। चोर मशीन से 6 लाख 67 हजार 400 रुपए की नकदी लेकर भाग गए। सूचना मिलने पर बालसमंद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
जानकारी के मुताबिक बालसमंद-भादरा मुख्य मार्ग पर स्थित एटीएम को शनिवार शाम बैंक कर्मचारियों ने बंद किया था। देर रात करीब 2 बजे के बाद अज्ञात चोरों ने एटीएम को निशाना बनाया, मशीन काटी और नकदी लेकर भाग गए।
बता दें कि भिवानी रोहिल्ला स्थित इसी यूनियन बैंक के एटीएम को वर्ष 2021 में भी चोरों ने निशाना बनाया था। उस समय बदमाशों ने गैस कटर का उपयोग कर एटीएम मशीन काटकर 3 लाख 82 हजार 700 रुपए चुराए थे।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)