शिमला घूमने गया था परिवार, पीछे से चोरों ने नकदी व गहनों पर किया हाथ
punjabkesari.in Tuesday, Jan 25, 2022 - 03:26 PM (IST)
पानीपत : जिले के गुरुनानक पुरा में घर से लाख रुपये की नकदी और लाखों के गहनों पर हाथ साफ कर दिया है। पीड़ित ने बताया कि वह परिवार के साथ शिमला घूमने गया था। भतीजे ने कॉल कर चोरी की सूचना दी। पुलिस को शिकायत दे दी गई है।
पीड़ित पवन ने बताया कि वह हाल में रमेश के घर में किराये पर रहता है। उसकी इनवर्टर बैटरी की दुकान है। वह देर शाम तक यहां पहुंचे तो करीब 19 लाख की चोरी का पता चला। पवन कुमार ने बताया कि उसको कुछ गहने शादी में और कुछ गहने साले की शादी में मिले थे। करीब 35-36 तोले सोना चोरी हो गया। पीड़ित ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज चेक की तो युवक मकान में घुसते नजर आए, जिन्होंने ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
आखिरकार सलाखों के पीछे पहुँचा ''हाथी''! रेवाड़ी पुलिस ने यूपी के मथुरा से दबोचा...2 महीने से था फरार