चोरों ने लगाया चोरियों का शतक, एसीपी ने बताया इसे चोरियों का सीजन

2/16/2019 3:01:12 PM

फरीदाबाद (देवेंद्र कौशिक): फरीदाबाद का बल्लभगढ़ इन दिनों शहर राजा नाहर सिंह के नाम से नहीं बल्कि चोरों के आंतक के नाम से चर्चाओं में हैं। आये दिन चोर शहर में दुकानों और मकानों को निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला बीती रात का है जहां चोरों ने पुलिस चैकी से मात्र 100 मीटर की दूरी पर तीन दुकानों को अपना निशाना बनाया और लाखों रूपये का कैश और सामान चोरी करके फरार हो गये।



जिससे गुस्साये व्यापारियों और पूर्व संसदीय संचिव शारदा राठौर सहित सैंकडों कांग्रेसियों ने बल्लभगढ में जाम लगा दिया और घंटों सडकों पर जोरदार प्रदर्शन किया। पुलिस के आश्वासन के बाद जाम खोला गया। व्यापारियों और कांग्रेसियों का आरोप है कि एसीपी ने कहा है कि यह तो चोरियों का सीजन है, पिछले एक साल में चोरियों ने अपना शतक भी पूरा कर लिया है।



वहीं कांग्रेसी पूर्व संसदीय सचिव शारदा राठौर ने कहा कि बल्लभगढ क्राईम सिटी बन गया है पिछले एक साल से चोरी सैंकडों वरदातें हो चुकी है मगर पुलिस और प्रशासन सोया हुआ है, इतना ही नहीं एसीपी साहब कहते हैं कि यह तो चोरियों का सीजन चल रहा है।

 

Deepak Paul