चोरों की दबंगई CCTV में कैद, कंप्यूटर की दुकान को बनाया निशाना

5/24/2017 1:55:46 PM

सोनीपत (पवन राठी):सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुंलद है। चोरों ने कंप्यूटर की दुकान में सेंध लगाकर 6 लैपटॉप पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की वारदात दुकान में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई, जिसमें चोरों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने सी.सी.टी.वी. रिकार्डिंग कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

कैमरे में साफ-साफ देखा सकता है कि किस तरह से 2 चोर दुकान का शटर उखाड़कर अंदर जाते हैं और वहां से लैपटॉप को बाहर खड़े अपने साथी को दे रहे हैं।

हालांकि सुबह दुकान मालिक सुरेंदर जब वहां पहुंचे तब जाकर उन्हें चोरी का पता चला। सुरेंदर ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया है। 

इस मामले की जांच कर रहे सिविल लाइन थाना एस.एच.ओ. अनिरुद्ध ने बताया कि दुकान में चोरी होने की सूचना मिली थी। सी.सी.टी.वी. में चोरी की वारदात कैद हो गई।  जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।