चोरों ने महिला के बैग से डेढ़ लाख के गहने किए चोरी, बस में सवार होकर आ रही थी पीड़िता

6/8/2022 3:19:35 PM

जींद : आए दिन चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे है जहां जींद जिले में मायके से ससुराल के लिए बस में सवार हुई महिला के बैग से किसी अज्ञात ने लाखों रुपए के सोने के गहने को चोरी हो गए। पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज किया है। 

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता के पति ने बताया कि उसकी पत्नी गांव रूपगढ़ में अपने घर गई हुई थी। वह जींद से हरियाणा रोडवेज की बस में अपने ससुराल आ रही थी। वह घर पहुंची तो उसके बैग से सोने का हार, चेन व अंगुठी गायब मिली। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

Content Writer

Manisha rana