चोरों ने सूने घर को बनाया निशाना, सोने के गहने व हजारों रुपयों पर किया हाथ साफ

11/3/2021 12:33:33 PM

पानीपत : आए दिन चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है जहां विजय नगर में चोरों ने सूने घर के ताले तोड़ सोने के जेवर व 50 हजार रुपयों पर हाथ साफ कर दिया। इसकी सूचना मकान मालकिन ने पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता महिला ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वह अपनी बेटी के घर गई थी। वापस आकर देखा तो घर के ताले टूटे मिले। कमरों में सामान बिखरा था। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
 

Content Writer

Manisha rana