कुरुक्षेत्र में घर में घुसे चोर, पकड़े जाने पर की फायरिंग, हादसे में मकान मालकिन को लगी गोली

3/11/2024 12:39:13 PM

कुरुक्षेत्र (रंदीप रोर): हरियाणा में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। मामला धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से सामने आया है। जहां एक कॉलोनी में घर में घुसे चोरों ने मकान मालकिन को गोली मार दी।

बता दें कि कुरुक्षेत्र में सलारपुर रोड पर पॉश इलाका कहे जाने वाली सपड़ा कॉलोनी में घर में घुसे चोरों ने मकान मालकिन को गोली मार दी। घटना रात 9 बजे के करीब की है। जब पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा के घर के पास डीएन कॉलेज से रिटायर्ड प्रिंसिपल कमलेश कौशल पत्नी अशोक कौशल रोजमर्रा की तरह रात 8 बजे घर को ताला लगाकर सैर के लिए निकले थे।

करीब एक घंटे बाद जब वो वापस लौटे तो उन्होंने देखा कि घर का ताला खुला हुआ है। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो देखा कि 2 अज्ञात चोर अंदर चोरी कर रहे थे, उन्होंने शोर मचाया तो चोर घर से बाहर निकलकर भागने लगे। दोनों पति-पत्नी ने चोर को पकड़ने की कोशिश की तो घर में घुसे चोरों के बाहर खड़े एक अन्य साथी ने अंदर आकर गोलियां चलानी शुरू कर दी।

महिला के दो बेटे हैं

जिनमें एक गोली मकान मालकिन कमलेश कौशल के पेट में और एक गोली उसके पैर में लगी। उन्हें उपचार के लिए तुरंत आनंद हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। गोली लगने की घटना का शिकार हुई महिला के 2 बेटे हैं। एक बेटा नोएडा में नौकरी करता है। दूसरा बेटा भी वर्क फ्रॉम होम कर रहा था। वो अपने मामा के घर कैथल गया हुआ था। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Editor

Nitish Jamwal