दुखद समाचार: पानीपत में कोरोना वायरस से तीसरी मौत, 20 वर्षीय युवती थी मृतका

5/8/2020 10:27:05 PM

पानीपत (सचिन): हरियाणा के जिला पानीपत में कोरोना वायरस के चलते यह दुखद समाचार मिला है। यहां एक 20 वर्षीय युवती कोरोना वायरस के संक्रमण के बाद दम तोड़ दिया है। जिले में कोरोना वायरस से यह तीसरी मौत है। बताया जा रहा है कि युवती टीबी बीमारी से भी ग्रसित थी।

जानकारी अनुसार, 29 अप्रैल को 20 वर्षीय युवती पॉजिटिव मिली थी,  जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज खानपुर में भर्ती करवाया गया था, जहां उसने आज देर शाम दम तोड़ दिया। इसकी पुष्टि पानीपत के सीएमओ संतलाल वर्मा ने की है। वहीं पानीपत में अबतक 35 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं, जिनमें 3 की मौत हुई है व 6 ठीक होकर घर भेजे जा चुके हैं।

वहीं हरियाणा में शुक्रवार को 22 नए मामले आए। आज शुक्रवार को गुरुग्राम में सबसे ज्यादा 9 पॉजिटिव मिले, इसके बाद फरीदाबाद, जींद में 3, सोनीपत व फतेहाबाद में 2-2, झज्जर पानीपत में 1-1 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। आज ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 14 रही, वहीं अबतक राज्य में कुल 9 की मौतें हो चुकी हैं।

हरियाणा में अबतक 647 मरीज
हरियाणा में कोरोना वायरस राज्य के 21 जिलों तक पहुंच गया है। राज्य में संक्रमित मरीजों का संख्या 647 हो गई है, शुक्रवार शाम तक सबसे ज्यादा मरीज गुरुग्राम में 126 मामले रिपोर्ट किए गए हैं। फरीदाबाद में 88, सोनीपत में 86,  झज्जर में 74, नूंह में 59, अम्बाला में 41, पलवल में 36, पानीपत में 35, पंचकूला में 18, जींद में 17, करनाल में 14,  यमुनानगर में 8, फतेहाबाद में 7, सिरसा में 6, हिसार, रोहतक में 4-4, भिवानी में 3, कैथल, कुरुक्षेत्र व महेन्द्रगढ़ में 2-2 मामले हैं। इसके अलावा चरखी दादरी में मात्र एक मामला ही सामने आया है। 14 इटालियन नागरिकों को लेकर कुल संख्या 647 होती है।

कुल 279 मरीज हुए ठीक
प्रदेश में अब कुल 279 मरीज ठीक हो गए हैं। फरीदाबाद 54, नूंह  में 57, गुरुग्राम में 51,  पलवल 32, अम्बाला में 11, पंचकूला में 17, सोनीपत में 9, पानीपत में 6,  करनाल में 5, सिरसा 4, यमुनानगर, भिवानी व हिसार में 3-3, रोहतक, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र में 2-2, चरखी दादरी, फतेहाबाद 1-1 मरीज ठीक होने पर घर भेजा गया है। 14 मरीज इटली के भी ठीक हुए हैं, उनके समेत कुल आंकड़ा 279 हो जाता है। 

Shivam